डरना नहीं डटे रहना है, हारना नही लगे रहना है।
आज की मेहनत कल रंग लायेगी ,
बस मुश्किलों का सामना हिम्मत से करना है।
लड़ाई तेरी दुनिया से नही अपने वजूद से हैं,
हौसला रख तुझे हर जंग ए मैदान फतेह करना है।
कर्मों का फल आज नहीं तो कल अचूक मिलना है,
बस खुद पे भरोसा रख तूझे चलते रहना है।
जब जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष हैं ,
तो तुझे मुस्कुराते हुए उसका सामना करना हैं।
काम को अपना धर्म मानते हुए उसको निभाना हैं ,
और अपने जीवन को सही अर्थ में सार्थक करना हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें