IAS Books in Hindi: List of Useful Books For Hindi Medium Aspirants - iasBabu

Breaking

Home Top Ad

Welcome To IasBabu

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

IAS Books in Hindi: List of Useful Books For Hindi Medium Aspirants

 

                                      UPSC के लिए ये books पढ़े



अगर आप UPSC की तैयारी कर रहे है और आपको नही पता की Upsc पास करने के लिए कौन कौनसी किताबे पढ़ना होता है तो आज हम इस पोस्ट में आपको बताने वाले है । जिन्हें पढ़कर आप Upsc का exam क्लियर कर सकते है ।

Upsc के बारे में आपको इतना तो पता ही होगा की यह सबसे बड़ी सरकारी सेवा है जो देश में IAS/IPS बनते है उनको इस परीक्षा को अच्छे अंको से पास करना होता है

UPSC Civil Services exams cannot be postponed due to COVID-19: UPSC tells  Supreme Court | Higher News – India TV
UPSC के लिए सामान्य जानकारी

अगर आप वास्तव में इसके लिए बिलकुल प्रतिबद्ध है और समुचित तयारी भी कर रहे हैं तो यह सवाल आपके बहुत काम का और बहुत अच्छा है लेकिन अगर ऐसा नहीं है और केवल टाइम पास कर रहे हैं तो फिर सब कुछ बिलकुल व्यर्थ है

आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) कैसे बने पूरी जानकारी

  1. 12वी क्लास पास करे किसी भी सब्जेक्ट से …
  2. अब ग्रेजुएशन पूरी करे किसी भी कोर्स में …
  3. अब UPSC एग्जाम के लिए अप्लाई करे …
  4. अब Preliminary Exam एग्जाम क्लियर करे …
  5. अब Main Exam क्लियर करे …
  6. अब इंटरव्यू राउंड क्लियर करे
  7. भारतीय नागरिक सेवा के तहत आईएएस ऑफिसर का चयन किया जाता है। यह नौकरी के लिए भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। आईएएस ऑफिसर भारतीय नौकरशाही में टॉप पर होता है। इससे ऊपर केवल केवल मंत्री होते हैं। भारत में ऑल इंडिया सर्विस के तहत तीन टॉप अफसर चुने जाते हैं जिसमें IAS, IPS और IFS शामिल हैं।

सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप रैंक आईएएस पाने वाले ही आईएएस चुने जाते हैं। इनके जिम्मे देश चलाने का अधिकार होता है। सिविल सर्विस परीक्षा देने के लिए किसी भी आवेदक का ग्रेजुएट होना जरूरी है।

8.
कैसे करें IAS की तैयारी

-सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है अगर कोई इस परीक्षा में शामिल होना चाहता है तो उसे कम उम्र से ही इसकी तैयारी कर देनी चाहिए। ध्यान रहे कि सामान्य वर्ग के आवेदक अधिकतम 32 वर्ष की उम्र तक 6 बार इस परीक्षा में हिस्सा ले सकता है। इसके लिए पढ़ाई के साथ कोचिंग ली जा सकती है। दसवीं के बाद सिविल सर्विस एग्जाम की पढ़ाई पर फोकस शुरू कर देना चाहिए।

-रोज अखबार और मैगजीन जरूर पढ़ें इनसे आप करंट अफेयर्स को लेकर जागरुक रहेंगे। साथ ही किसी विषय की तैयारी करने में आपको ज्यादा रिसर्च की जरुरत नहीं पड़ेगी।

-दसवीं के बाद उस विषय को चुनें जिसमें आपकी रूचि हो और जिसे आप सिविल सर्विस के दौरान चुन सकें। पसंद का विषय होने से आपको तैयारी में भी आसानी होगी।

-अपने समय को मैनेज करें। अपना एक रूटीन बनाएं और उसी के हिसाब से तैयारी करें। अनावश्यक कामों में अपना समय बर्बाद न करें।

-यूपीएसई की परीक्षा में कुल 25 विषयों में से अपना विषय चुनना होता है। विषय वही चुनें जिसमें पढ़ाई करना आपके लिए आसान हो।

क्या करता है आईएएस ऑफिस

सरकार की नीतियों को लागू करना और उनका पालन करवाना मुख्य रूप से आईएएस का काम होता है। जिले में आईएएस जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर या कमिश्नर हो सकता है। इसके अलावा पद बढ़ने पर कैबिनेट सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी आदि पद भी मिलते हैं। भारत में नौकरशाही का टॉप पद कैबिनेट सचिव का होता है जो संसद के प्रति जवाबदेह होता है।

कैसे तैयारी करें/क्या पढ़े ?

✍️📚सिविल सर्विसेज की तैयारी कैसे करें?✍️📚

👉‘सिविल सेवा’ की परीक्षा प्रतिवर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किया जाता है।यह एक त्रि-स्तरीय परीक्षा है,जिसमें छात्रों को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है- 1.प्रारंभिक परीक्षा, 2.मुख्य परीक्षा और 3.साक्षात्कार।

💟1.प्रारंभिक परीक्षा :

इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होता है – ‘सामान्य अध्ययन’ और ‘सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा(CSAT)’। प्रारंभिक परीक्षा में छात्रों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उत्तीर्ण करना ही जरुरी होता है और इसका अंक मेरिट लिस्ट में भी नहीं जुड़ता है।

◆सामान्य अध्ययन –

०NCERT की कक्षा 6–12 तक की पाठ्यपुस्तक।

०प्राचीन भारत का इतिहास – रामशरण शर्मा।

०स्पेक्ट्रम प्रकाशन की प्राचीन,मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास।

०भारतीय राजनीति – एम. लक्ष्मीकांत।

०भारत का संविधान – डी.डी. बसु।

०भारत का भूगोल – माजिद हुसैन।

०विश्व का भूगोल – माजिद हुसैन।

०भौतिक भूगोल – सविंद्र सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र – रमेश सिंह।

०भारतीय अर्थशास्त्र – दत्त एवं सुंदरम।

👉इसके अतिरिक्त प्रतिदिन एक राष्ट्रीय समाचार पत्र(द हिन्दू,इंडियन एक्सप्रेस,नवभारत टाइम्स) को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले।प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘योजना’ एवं ‘कुरुक्षेत्र’ और साथ ही ‘विज्ञान प्रगति’ एवं ‘साइंस रिपोर्टर’ पत्रिका का नियमित अध्ययन करे।

❣️◆सिविल सेवा बोधगम्यता परीक्षा (CSAT) –

०संख्यात्मक अभियोग्यता – अरुण शर्मा ।

०संख्यात्मक अभियोग्यता – आर.एस. अग्रवाल।

०तर्कशक्ति – आर.एस. अग्रवाल।

👉इसके अतिरिक्त अरिहंत प्रकाशन की CSAT श्रृंखला की पुस्तक का भी हो सके तो अध्ययन करे।

💟2.मुख्य परीक्षा :

👉इस पुरे परीक्षा में किसी की भी सफलता मुख्या परीक्षा पर ही निर्भर है।मुख्य परीक्षा में सात प्रश्नपत्र होते है और यह 1750 अंको की होती है।इसमें सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र,वैकल्पिक विषय के दो प्रश्न पत्र और निबंध का एक पत्र होता है।

❤️◆सामान्य अध्ययन –

इसे चार भागों में बांटा गया है —

❣️●भारतीय इतिहास एवं संस्कृति,विश्व का इतिहास एवं भूगोल,हमारा समाज (GS प्रश्नपत्र-1)-

०आधुनिक भारत का इतिहास – विपिन चंद्र।

०भारत का स्वतंत्रता संघर्ष – विपिन चंद्र।

०गांधी के बाद भारत – रामचंद्र गुहा

०आजादी के बाद भारत – सोनाली बंसल

०विश्व इतिहास – अर्जुन देव।

०आधुनिक विश्व का इतिहास – नार्मन लोवे।

०विश्व इतिहास – जैन एवं माथुर।

०विश्व इतिहास का सर्वेक्षण – दीनानाथ वर्मा,शिव कुमार सिंह।

०भारत में सामाजिक समस्याएं – राम आहूजा।

०आधुनिक भारत में सामाजिक परिवर्तन – एम.एन. श्रीनिवास।

❣️●भारतीय संविधान,राजव्यवस्था,सामाजिक न्याय,अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध (GS प्रश्नपत्र- 2)-

०हमारा संविधान – सुभाष कश्यप।

०भारत में शासन-व्यवस्था – एम. लक्ष्मीकांत।

०भारत में शासन-व्यवस्था – एम. कार्तिकेय।

०अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध – पावनीत सिंह।

०पैक्स इंडिका – शशि थरूर।

०भारत एवं विश्व – सुरेंद्र कुमार।

❣️●प्रौधौगिकी,आर्थिक विकास,जैव-विविधता,पर्यावरण,सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन (GS प्रश्नपत्र- 3)-

०आतंरिक सुरक्षा – एम.कार्तिकेय।

०भारत में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां – अशोक कुमार।

०भारत की आंतरिक सुरक्षा – राजकुमार।

०भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा – बाजपेई।

❣️●नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि (GS प्रश्नपत्र- 4) –

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि – नीरज कुमार।

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि – सुब्बाराव।

०नीतिशास्त्र,सत्यनिष्ठा और अभिरुचि – एम. कार्तिकेय।

❤️◆निबंध –

👉निबन्ध भी अन्य प्रश्नपत्रों की भांति 250 अंक का होता है।अगर कोई छात्र ईमानदारी पूर्वक रोज समाचारपत्र का अध्ययन करे तो वो इस पत्र में अच्छे अंक ला सकता है।इसकी तैयारी हेतु आपको रोज संपादकीय पृष्ठ को अच्छे से पढ़ना है और ज्वलंत मुद्दों पर खुद से भी लिखने का प्रयास करना है।

० निबंध दृष्टि – विकास दिव्यकीर्ति एवं निशांत जैन(AIR-13,2017)

० 151 निबंध – अरिहंत प्रकाशन।

० चयनित समकालीन निबंध – सौमित्र मोहन।

० सिविल सेवा के लिए निबंध – पुलकित खरे।

❤️◆वैकल्पिक विषय –

👉आपको मेरिट सूची में आने में इसकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।इसमें दो प्रश्नपत्र है,जिनका कुल योग 500 अंक है।बहुत सारे छात्र अपनी वैकल्पिक विषय के सहायक को अत्यंत ही चिंतित होते हैं।

👉यूपीएससी परीक्षा मे सबसे आसान वैकल्पिक विषय क्या है?

💟3.साक्षात्कार –

👉यह परीक्षा का सबसे अंतिम चरण है और यह 275 अंको का होता है।इसमें भावी सिविल सेवकों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है और उनके प्रशाशकिय गुणों को देखा जाता है।इसके लिए ज्यादा हतोत्साहिटी होने की आवश्यकता नहीं है।क्योंकि,अगर आपने लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है तो यहाँ कम अंको के बावजूद आप मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना सकते है ।

UPSC BEST MOTIVATION GROUP JOIN

JOIN UPSC WHATSAPP GROUP

UPSC GUIDE

JAIHIND

1 टिप्पणी:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages