IAS Success Story - iasBabu

Breaking

Home Top Ad

Welcome To IasBabu

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

IAS Success Story

 

IAS Success Story: सालों तक असफल होने के बावजूद यशवंत मीणा ने UPSC में हासिल की सफलता, ऐसा रहा उनका सफर

Ias Officer Yashwant Meena: Latest News, Photos and Videos on Ias Officer Yashwant  Meena - ABP Ananda
Story By DELHI KNOWLEDGE TRACK

Success Story Of IAS Topper Yashwant Meena: किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए धैर्य के साथ तैयारी करना काफी जरूरी होता है. यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले कुछ लोगों का धैर्य जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2019 में सफलता प्राप्त करने वाले यशवंत मीणा की कहानी बताएंगे, जिन्हें यहां तक पहुंचने में काफी लंबा वक्त लगा. उन्हें यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पांचवें प्रयास में मिली. अपने सफ़र में उन्होंने काफी चुनौतियां का सामना किया लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हार नहीं मानी.


ऐसा रहा यूपीएससी का सफर
राजस्थान के जयपुर के रहने वाले यशवंत का शुरू से ही यूपीएससी में जाने का मन था. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की और उसके बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए. उन्हें यकीन था कि वे अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत जल्द ही सफलता हासिल कर लेंगे. लेकिन कुछ गलतियां उनसे हुईं जिसकी वजह से सफलता के करीब जाकर भी यशवंत फेल हो गए. 4 प्रयासों में उन्हें असफलता मिली, इसके बावजूद उन्होंने धैर्य का परिचय दिया और मेहनत करते रहे. पांचवें प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 797 हासिल कर ली. 


आंसर राइटिंग को मानते हैं जरूरी 
यशवंत के मुताबिक अगर आप आंसर राइटिंग की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे, तो यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. वे मानते हैं कि आप किसी भी चीज को कितना भी अच्छी तरीके से पढ़ लें, लेकिन जब तक आप उसे अच्छी तरह से लिखना नहीं सीख जाएंगे तब तक आप अच्छे नंबर नहीं ला सकते. इसलिए हर कैंडिडेट को ज्यादा से ज्यादा आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करनी चाहिए.


यहां देखें यशवंत मीणा का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू



अन्य कैंडिडेट्स को यशवंत की सलाह
यशवंत का मानना है कि आप अपनी रैंक को सुधारने के लिए एस्से पर ज्यादा ध्यान दें. उनके मुताबिक ऐसे में आप आसानी से ज्यादा नंबर प्राप्त कर सकते हैं. वे कहते हैं कि अपनी रणनीति बनाकर अगर आप तैयारी करेंगे और लगातार धैर्य के साथ मेहनत करते रहेंगे, तो एक न एक दिन आपको यूपीएससी में सफलता जरूर मिलेगी. 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages