पुजारा को टीम से बाहर कर देना चाहिए..? जानिए दिग्गज गावस्कर ने क्या कहा
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लेकिन दिग्गज सुनील गावस्कर ने पुजाराका बचाव किया है. गावस्कर के मुताबिक हार के लिए पुजारा को दोष देना ठीक नहीं है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया की हार से करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल टूट गया. इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया की जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उस निर्णायक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने बेड़ा गर्क कर दिया.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में मिली हार के बाद चेतेश्वर पुजारा की बैटिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं. लेकिन दिग्गज सुनील गावस्कर ने पुजारा का बचाव किया है. गावस्कर के मुताबिक हार के लिए पुजारा को दोष देना ठीक नहीं है.
गावस्कर ने 'स्पोर्ट्स तक' से कहा, 'न्यूजीलैंड की बात करें तो डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर ने भी पुजारा की तरह धीमी शुरुआत की थी. पुजारा की सॉलिडिटी की वजह से दूसरे एंड पर बल्लेबाज शॉट खेल सकते हैं. पुजारा एक छोर को सही पकड़ कर रखते हैं. मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर बढ़िया रहे हैं और वह दो डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा को एक-दो मैचों में आराम देकर आप गिल और अग्रवाल को मौका दे सकते हैं. इससे पता चल जाएगा कि दोनों में किसकी तकनीक बेहतर है.'
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें