Motivation Video
किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की, जब भी निकलती है तो सभी अंधकारों को मिटा देती है ...।।☺️☺️🙌🙌
🖊 पानी में तस्वीर बना सकते हो तुम
कलाम को शमशेर बना सकते हो तुम
कायर हैं जो तकदीर पे रोते हैं
जैसी चाहो वैसी तकदीर बना सकते हो तुम
Be kind
Even on your bad days.🙌😇
ias Officer Ka Khphila
Motivation By Sandeep Maheswari
Photo - Apj Kalam From -Social Media
🏆 आप सभी तैयारी करने वाले मित्रों को समर्पित...!!!👩💻
देर से ही लेकिन सफलता इतनी बड़ी मिलनी चाहिए कि आपके पड़ोसी भी आपके लिए खड़े होकर तालियां बजाए...
रुकना नहीं हैं...किसी भी कीमत पर...पूरी ताकत से पूरी शिद्दत से लगें रहिए...ईमानदारी से की गयी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती...
कल मैं भी अपने घर से निकली थी और जब निकली थी तो मेरे पास एक चीज़ जरूर थी वो मेरा लक्ष्य क्योंकि हम लोग आम आदमी है शायद घर से बाहर निकलने के लिए लक्ष्य के अलावा हमारे पास अन्य कोई विकल्प नही होता ,
मै समझती हूँ आपके साथ भी ऐसा ही है...अगर घर से बाहर निकलने का दौर निकलते ही खत्म हो जाती तो ये हार की गूंज और ब्यथित करून क्रंदन का प्रकटीकरण नही होता , बिल्कुल नही होता...सच तो यह है कि
तैयारी कभी खेल थी ही नही , ये तो एक जंग है जिसमें महाराणा प्रताप से लेकर लक्ष्मीबाई तक और भगत सिंह से लेकर नेहरू तक प्रतिभाग करते है... गांंव के खेत खलिहान से खेलते हुए उठकर हम अब ऐसी रणभूमि में आ जाते है जहाँ जीत की शहनाई सुनाई देती है या फिर हार की सिसकारियां...हर अभ्यर्थी जो घर से बाहर इसी के साथ आते है कि जब वह वापस जायेंगे तो उसके पास बेरोजगारी का दाग नही होगा और न ही अपने लोगों के ताने... सोचिये ये जो बेरोजगारी का दाग है ये इतना गाढ़ा होता है कि इसको धुलते धुलते कुछ लोग सिकन्दर बन जाते है तो कुछ की तो हस्ती ही मिट जाती है...आप चाहे हस्ती बचा लो या सिकन्दर बन जाओ...!!!✍️🙌

Very inspiration motivation
जवाब देंहटाएंVery inspiration motivation
जवाब देंहटाएं